जमशेदपुर : डेफोडिल्स हाई स्कूल जमशेदपुर का 34वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि तौर पर जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने झंडोत्तोलन और गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ की। वहीं स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने आकर्षक ड्रिल कर सबका मन मोह लिया जबकि ऐल केजी से 10 वीं तक के 150 बच्चों ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिन्हें सिटी एसपी ने पुरस्कार देकर हौसला अफजाई की। इस मौके पर सीटीएसपी ने कहा की इंसान खेल से गुरु सकता है कक्षा में शिक्षा प्राप्त होती है, खेल से आत्मनिर्भरता और एक जुटता की सिख मिलती है।

उन्होंने कहा कि हमें बचपन से ही खेल में काफी रुचि रही है, यही वजह है कि आज इस पद पर रहकर अपने कार्य का नेतृत्व कर रहा हूं। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक समय था जब अभिभावक बच्चों को ज्यादा खेलने पर डांटे थे, लेकिन आज समय बदल गया है। यही खेल अपने परिवार और राष्ट्र का नाम रोशन कर रहा है, स्कूल हमेशा से बच्चों को शिक्षा के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रति उन्हें प्रोत्साहित करते आ रहे है। यही वजह है कि आज स्कूल के बच्चे अपने देश मे ही नहीं विदेशों में भी विभिन्न पदों पर काबिज होकर अपने माता पिता और स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। जिन पर स्कूल गर्व महसूस करता है।




