रांची: राज्य की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले इन दिनों बुलंद और अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। राज्य की लगातार कानून व्यवस्था गिरती जा रही है । राज्य की राजधानी वह जगह है ,जहां राज्य की सुरक्षा के विधि व्यवस्था के कमान जिनके कंधों पर रहती है। वह रांची में ही निवास करते हैं ।फिर भी राज्य की राजधानी मे अपराधि बेलगाम और इनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। रांची के लापुंग थाना क्षेत्र के हुलसू गांव में अज्ञात बंदूकधारियों ने दो युवकों को गोली मार दी। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गया है। सभी लोग भय के माहौल में जिंदगी जीने के लिए मजबूर हो गए हैं । गोली लगने से मौके पर ही राजेश नामक युवक ने दम तोड़ दिया।जब कि आनंन फानन में संदीप नामक युवक कोजख्मी बुरी तरह से घायल अवस्था में हॉस्पिटल में पहुंचा गया है। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने गांव में 30 से 40 राउंड अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। हमले के पीछे कौन लोग हैं और इसकी वजह क्या है। यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) का हाथ हो सकता है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसके पीछे आपसी रंजिश या प्रतिद्वंद्विता भी हो सकती है।वही ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो खुद मामले की छानबीन करते हुए गहराई से जांच कर रहे हैं। बताया गया कि अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वे आराम से फायरिंग करते हुए निकल गए। उनके जाने के बाद गांव के लोग धीरे-धीरे अपने घरों से निकले और घायल युवक संदीप को इलाज के लिए रिम्स रांची पहुंचाया। प्रशासन पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है

June 21, 2026 2: 46 pm
Breaking
- रफ्तार बनी काल: टाटा-कांड्रा रोड पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौके पर हुई मौत।
- कोल्हान डीआईजी के कितने दावेदार, क्यों हो रही है चर्चा? क्या कोल्हान डीआईजी बदलने वाले हैं।
- NH-33 पर पलटी शराब लदी वैन, 4.62 लाख की खेप बर्बाद; बोतलें समेटने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़।
- झारखंड में मानसून सक्रिय, 16 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट।
- जमाई षष्ठी पर सजी परंपरा की थाली, रिश्तों के सम्मान और संस्कारों का अनूठा संगम।
- नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत खिलाड़ियों ने निकाली पैदल रैली
- स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास – रवीन्द्र कुमार
- “आंतरिक शक्ति का पुंज – योग”





