बिहार झारखंड की कुख्यात नक्सली जिनकी भय से लोग पनाह मांगते थे। इतने कठोर दिल के निर्मम हत्यारा है कि इसके दिलों में दया नाम की कोई गुंजाइश नहीं है ।एक साथ एक ही परिवार के चार लोगों को फांसी तक चढ़ा दिया। वह कुख्यात नक्सली निर्मम कठोर दिल है, प्रमोद मिश्रा। 2 साल पहले चार लोगों को फांसी पर लटकाने वाला नक्सली प्रमोद मिश्रा जो की औरंगाबाद का रहने वाला है। जो अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए के गिरफ्त में आ चुका है।जो अब सारंडा का राज एनआईए की गिरफ्त में आए प्रमोद मिश्रा खोलेगा। प्रमोद उर्फ सोहन उर्फ शुक्ला को गया के टिकरी से 10 अगस्त को गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए उसे रिमांड पर लेकर रांची आई है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि 5 तक अक्टूबर को उनसे पूछताछ होगी। बिहार के औरंगाबाद जिले के कासमा गांव निवासी प्रमोद से पहले दिन एनआईए ने सारंडा का राज उगलवाना चाहा था। उनसे कई सवालों पर पूछताछ की गई थी। एनआईए प्रमोद मिश्रा से सारंडा के राज उगलवा पाएगी ,क्या प्रमोद मिश्रा सारंडा के राज उगलेगा। यह प
एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार प्रमोद मिश्रा कई मामलों मे सारंडा में सक्रिय था। सारंडा से भागने के बाद वह झारखंड बिहार की सीमा पर स्थित छकर बंधा में डेरा डाला रह रहा था। लेकिन 10 दिनों पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार प्रमोद मिश्रा को 2004 में नक्सली संगठन में केंद्रीय समिति सदस्य बनाया गया था। 2007 में पोलित ब्यूरो सदस्य बनाया गया था। 11 मई 2008 को धनबाद से गिरफ्तार हुआ पर सबूत न मिलने के कारण कोर्ट ने उसे 2017 में रिहा कर दिया। इसके बाद वह फिर से सक्रिय हो गया,और कई घटनाओं को अंजाम दिया। वेश और ठिकाना बदल बदल कर नक्सली गतिविधियों का अंजाम देता रहा। एक दिन बड़े ही नाटकीय तरीके से जाल बिछाकर पकड़ा गया ,और एनआईए की गिरफ्त में है।

April 30, 2026 5: 57 pm
Breaking
- एमजीएम अस्पताल में पानी की किल्लत, परिजनों को पानी बाहर से लाना मज़बूरी.
- विदेश में छिपे झारखंड के गैंगस्टरों पर सीआईडी का शिकंजा कसने की तैयारी
- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी तिवारी ने किया कमाल, आईसीएसई 12वीं में 100% के साथ बनीं नेशनल टॉपर
- द्वितीय चरण मतगणना प्रशिक्षण का अंचल अधिकारी पटमदा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
- सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर हुई कार्रवाई
- खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु सघन जांच, उल्लंघन पर नियमित कार्रवाई कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
- MSME मंत्रालय ने झारखंड के सरायकेला खरसावां में एंटरप्रेन्योर अवेयरनेस और स्पेशल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया
- टाटा स्टील गम्हरिया के दुगधा प्लांट की झाड़ियों में लगी आग। प्रबंधन ने डेढ़ घंटे बाद भेजी अग्निशमन गाड़ी। बच्चों ने घरों से पानी लाकर आवासीय क्षेत्र में आग फैलने से रोका।



