सरायकेला / (संजीव मेहता) : टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल के डीलर्स अब प्रत्येक शनिवार को ईवी डे (इलेक्ट्रिक व्हीकल डे) मनाएंगे। जिसका उद्देश्य देश दुनिया में बढ़ते प्रदूषण पर रोक और पर्यावरण की रक्षा के साथ उपभोक्ताओं के सेहत को ध्यान में रखना है। उक्त बातें आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक व्हीकल डीलर्स ए एस एल मोटर्स के शोरूम में टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल डिपार्टमेंट के डीजीएम पूर्वी क्षेत्र के विपिन कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से कही। उन्होंने बताया कि आज पूर्वी क्षेत्र में पड़ने वाले झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडीसा के प्रत्येक डीलर्स यह उत्सव मना रहे हैं। जिसके तहत बच्चों के बीच कई तरह के मनोरंजक कंपीटिशन, महिलाओं के लिए मेहेंदी रचाओ कंपीटिशन आदि का आयोजन कर स्वस्थ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टाटा मोटर्स पर्यावरण का ध्यान में रखते हुए ही इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तीसरी रेंज curve ev लेकर आई है,जिसका आज लॉन्चिंग हुई है।

इस रेंज में इलेक्ट्रिक वाहन की दो डिजाइन एक 45 वाट की बैटरी वाला और दूसरी 55 वाट की बैटरी वाला वर्जन की लॉचिंग की गई है। उन्होंने बताया कि वे आम लोगों से अपील करने आये हैं। कि वे अब डीजल और पेट्रोल के बजाय इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को ही खरीदें जो कि पर्यावरण के साथ आपके भविष्य के लिए भी सुरक्षित है इस मौके पर उनके साथ ए एस एल मोटर्स की पीआरओ मैथली झा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




