सरायकेला / (संजीव मेहता) : जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ऑपेरशन “प्रहरी” पहल के तहत शनिवार को जिले के एसपी मुकेश कुमार लुणायत और एसडीपीओ समीर सवैया ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ पैदल गश्ती किया और आदित्यपुर के आम शहरियों को यह संदेश दिया कि जिला पुलिस प्रशासन आपके सुरक्षा में सदैव तत्पर है आप निश्चिंत होकर व्यवसाय और अपना जीवन यापन करें।

पैदल गश्ती में एसपी के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला समीर सवैया, थाना प्रभारी आदित्यपुर राजीव कुमार सिंह तथा आदित्यपुर थाना के पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल रहे. एसपी ने बताया कि यह पहल नशाखोरी, अड्डेबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग तथा अन्य अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. जो निरंतर जारी रहेगा।




