Advertisements
रांची / अमित कुमार : नगर विकास विभाग में राजस्व वृद्धि पर जोर दिया है। विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने केंद्रीय संस्थानों सीसीएल, बीसीसीएल, पोस्ट ऑफिस, सेल, रेलवे से बकाया होल्डिंग टैक्स वसूली का निर्देश दिया है। इन संस्थानों पर 200 करोड़ रुपए से अधिक का बकाया है। राज्य सरकार के वैसे भवन जहां से होल्डिंग टैक्स नहीं मिल रहा है।

Advertisement
उसके लिए वित्त विभाग और अन्य विभागों से समन्वय स्थापित बजटीय उपबंध कराने का निर्देश दिया है। जियाडा क्षेत्र के औद्योगिक संस्थानों से होल्डिंग टैक्स वसूली की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।
Advertisement




