Advertisements
सरायकेला : आदित्यपुर के ब्लू बेल्स एकेडमी में विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया जिसमें स्कूल के नन्हे मुंन्हे बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में एक से बढ़कर ड्रेस पहनकर जलवा बिखेरा. स्कूल की प्रिंसिपल पूजा पांडेय ने बताया कि वे 15 वर्षों से सोसाइटी के गरीब बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने का काम कर रही हैं. उनके स्कूल के बच्चे आज शहर के बड़े स्कूलों में परचम लहरा रहे हैं।
Advertisements
Advertisement

इस मौके पर स्कूल के सचिव संजीव कुमार अंबष्ठ, शिक्षिका रुम्पा, आरती, सोनाली, रूपा आदि मौजूद रही. सबों ने मिलकर बच्चों को सजाया संवारा. इस मौके पर बच्चों के अभिभावकों ने भी सहयोग किया।






