Advertisements
सरायकेला : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. इसी क्रम में सोमवार को दिन के 12:30 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आदित्यपुर दौरे पर आ रहे हैं. यहां वे आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसको लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय से नो एंट्री का आदेश जारी किया गया है.
Advertisements
Advertisement

यह आदेश आदित्यपुर टॉल प्लाजा मोड़ से लेकर खरकई पुल के उस पार जाने हेतु सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जारी किया गया है. इस दौरान इस मार्ग पर सभी प्रकार के छोटे बड़े मालवाहक वाहनों का परिचालन पूर्णतया वर्जित रहेगा. इसकी प्रतिलिपि जिले के तमाम संबंधित पदाधिकारियों, यातयात निरीक्षक, थाना प्रभारी को भेज दी गई है.






