
जमशेदपुर: कोल्हान प्रमंडल की सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम जमशेदपुर में आए दिन हो रही किसी ने किसी तरह की घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है।एमजीएम में आए दिन डॉक्टरों की लापरवाही से मरीजों की जान जाने का आरोप रही है।रोज डॉक्टरो के केबिन में तोड़फोड़ हाथापाई के मामले बढ़ते जा रहे हैं।हाल ही में एक मामला सामने आया है कि एक प्रसूता को नाश्ते के बाद नर्स ने इंजेक्शन लगाया और फिर प्रसूता का शरीर ठंडा पड़ने लगा,और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।होमगार्ड के अलावा साकची पुलिस के उपस्थिति के कारण बड़ी घटना होने से बच गई। सीताराम डेरा की रहने वाली मालती देवी 24 का मंगलवार को प्रसव हुआ था ।सब कुछ ठीक था लेकिन जब रविवार की सुबह उन्हें नर्स ने इंजेक्शन लगाया तो ,उनका शरीर ठंडा पड़ने लगा और उनकी मौत हो गई। महिला की बच्ची सुरक्षित है। अगर यही स्थिति आए दिन होती रही तो, गरीब बेबस लाचार मजदूर वर्ग एमजीएम में जाने से कतराने लगेंगे।




