सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से गम्हरिया में पहली बिरसा मुंडा ऑल इंडिया ओपन फिडे रैपिड व ब्लिट्ज रेटिंग चेस प्रतियोगिता का आयोजन 26-27 अक्तूबर को होगा.पहली बार बिरसा मुंडा के नाम पर रैपिड व ब्लिट्ज रेटिंग चेस टूर्नामेंट हो रहा है. इस प्रतियोग में तीन बड़े नाम जिनमें बंगाल के ग्रैंड मास्टर मित्रा गुहा जो कि कॉमनवेल्थ चैंपियन आ है और ग्रैंडमास्टर शप्तश्री रॉय चौधरी शिरकत करेंगे, वही झारखंड के एक मात्र इंटरनेशनल मास्टर नीरज कुमार मिश्रा जो कि 13 साल बाद झारखंड के शतरंज में वापसी करेंगे इनके साथ लगभग 9 राज्यों से 300 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिनमें लगभग 140 खिलाड़ी रेटेड है जिस वजह से यह प्रतियोगिता काफी रोमांचक होने वाला है। प्रतियोगिता में कुल 3 लाख रुपये की इनामी राशि दांव पर होगी. रैपिड वर्ग में दो लाख व ब्लिट्ज वर्ग में कुल एक लाख रुपये की इनामी राशि बांटी जायेगी. वही विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को कुल 64 ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया जाएगा साथ ही साथ भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अगले वर्ष फरवरी में झारखंड में ब्लिट्ज व रैपिड का नेशनल टूर्नामेंट होना है. इससे खिलाड़ियों को इस फॉर्मेट को समझने व अच्छे खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव प्राप्त होगा. प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर निगम के कमिश्नर रवि प्रकाश तथा अपर नगर उपायुक्त पारुल सिंह के द्वारा किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में शीर्ष 10 बोर्ड पर खेलने वाले खिलाड़ियों का खेल लाइव प्रसारित किया जाएगा जिसको वर्ल्ड चेस फेडरेशन के वेबसाइट पर देखा जा सकता है। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका में इंटरनेशनल आर्बिटर विशाल कुमार मिंज तथा लाइव बोर्ड का संचालन फीडे आर्बिटर अनीष अंसारी करेंगे, वहीं डिप्टी चीफ आर्बिटर विक्रम कुमार के साथ अन्य 6 आर्बिटर इस कार्यक्रम के टेक्निकल संचालन में सहयोग करेंगे। इस प्रेस वार्ता में संघ के संरक्षक नंद कुमार सिंह, अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, विनोद कुमार सिंह, राज कुमार सिंह, राजू चौधरी, सचिव अजय कुमार व कोषाध्यक्ष विक्रम कुमार, सदस्यगण उत्सव ओझा, समित कुमार, मुकुंद प्रसाद, तापस दास, कुमार, आकाश कुमार, आदि मौजूद थे।




