सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी में कांड सं0-0234/24, दिनांक 18.10.2024 को दर्ज किया गया। मामले की शुरुआत 17/18 अक्टूबर 2024 को गुप्त सूचना मिलने पर हुई, जिसमें बताया गया कि पुड़ीसिली, जाहेर टोला निवासी सनातन मार्डी अपने घर से गाँजा और शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।छापामारी के दौरान सनातन मार्डी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके घर से 124 ग्राम गाँजा, 8 बोतल God Father कंपनी का बीयर, 5 बोतल UK No. 1 कंपनी की विदेशी शराब, पारदर्शी प्लास्टिक पाउच, और 3610 रुपये नकद बरामद किए गए। सभी सामान विधिवत जप्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 274/275 बी0एन0एस0, 47(ए) उत्पाद अधिनियम और नारकोटिक्स एक्ट (NDPS) की धारा 20(b)(ii)(a)/22/25/29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा, पु०अ०नि० सोनू कुमार, पु0अ0नि0 कौशल कुमार, खुर्शीद आलम, स०अ०नि० वसीर खान और सशस्त्र बल के सदस्य शामिल थे।




