Advertisements
रांची : झारखंड सरकार द्वारा तुरंत डायल करने पर हाजिर हो जाने वाली 108 आपातकालीन एंबुलेंस के कर्मी अपनी मानदेय की मांग कोंलेकर हड़ताल पर है। इस एंबुलेंस चालक और मेडिकल टेक्नीशियन को पिछले लगभग 4 महीने से वेतन नहीं मिला है। हर साल अलग-अलग लोगों को इसका टेंडर दिया जाता है। जिससे कि इन लोगों को वेतन संबंधी परेशानी बनी रहती है।वर्तमान में जिस कंपनी को ठेका मिला है, वह भी 2 महीने से वेतन रोक रखा है। इसके अलावा हम लोग का पीएफ नहीं कटता है, न ही ईएसआई की सुविधा है।
Advertisement

हम सरकार से मांग करते हैं कि हमारी समस्याओं पर ध्यान दें, जबकि जमशेदपुर में ही हमारे स्वास्थ्य मंत्री रहते हैं। हम लोग तब तक काम पर नहीं लौटेंगे, जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है।
Advertisement




