रांची: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका निरस्त होने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। उन कयासो पर भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में जाकर विराम लगा दिया। पल पल बदलते समीकरण से राज्य के प्रशासनिक और राजनीतिक समीकरण भी इशारों ही इशारों में कुछ कहते रहते हैं। जमीन घोटाला मामले में ईडी की पूछताछ से राहत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख करते हुए याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राहत देने से इनकार करते हुए ,उन्हें इस मामले में हाईकोर्ट जाने को कहा था । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट के दरवाजे खटखटाते हुए उम्मीद लगाए बैठे हैं। वही ईडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा चौथ समन पर भी उपस्थित नही होने पर, इडी ने भी हाईकोर्ट के रूख अख्तियार कर लिया है। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ईडी हाई कोर्ट में दोनों आमने-सामने हो सकते है। इस मामले मे हाईकोर्ट का मुख्यमंत्री की याचिका और ईडी के अपील पर क्या रुख, आदेश आता है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। ईडी की कार्रवाई पर रोक लगती है ।या यूं ही इडी अपना कार्य करती रहेगी




