
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध कारोबार थाना प्रभारी राजन कुमार के स्थानांतरण रुकते ही जोरों से चालू हो गए हैं । लगभग 14 माह से बंद आदित्यपुर थाना के पीछे दिंदली बाजार में लॉटरी , स्थानांतरण रुकते ही थाना प्रभारी के कुछ दिन बाद फिर से लॉटरी चालू हो गए हैं। आदित्यपुर के चर्चित कन्हैया सिंह हत्याकांड को लेकर कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा के कैंप करने के बाद से आदित्यपुर थाना क्षेत्र में लॉटरी के घंघे बंद थे। 14 माह बाद एक बार फिर से लॉटरी का धंधा फलने फूलने लगा है। लॉटरी ऑडे पर अपराधियों के जुटान भी जानकारी के अनुसार हो रहे हैं। जो कभी भी बड़ी घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता । भगत नामक व्यक्ति द्वारा आदित्यपुर दिंदली बाजार, राम मड़ैया बस्ती , गम्हरिया बाजार में लॉटरी के काउंटर खोले गए हैं । थाना के ठीक पीछे दिंदली बाजार में लॉटरी खुलेआम चल रहे हैं। यह सारे कारोबार तब चालू हुए हैं। जब थाना प्रभारी का पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानांतरण किया गया ,और रुक गया। ठीक इसके कुछ दिनों बाद ही लॉटरी के धंधे चालू कर दिए गए है। इन सारे कारोबार से थाना प्रभारी अनजान है तो यह क्षेत्र के लिए बड़ी विडंबना और चिंता का विषय है। थाना प्रभारी अनजान है या जानकर अनजान है। यह जनता में चर्चा का विषय बना हुआ है । देखना अब यह है कि स्थानीय प्रशासन के संरक्षण में इसी तरह अवैध लॉटरी के धंधे फलते-फूलते रहेंगे, या इस पर वरीय पदाधिकारी कार्रवाई कर इसे बंद कराएंगे ।यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।




