रांची : 2024 के लोकसभा को चुनाव को देखते हुए भारत राज निर्वाचन आयोग के टीम चुनाव से संबंधित तैयारी की जानकारी को लेने के लिए रांची पहुंच चुकी है। राज्य के सभी उपायुक्तों के साथ रांची के होटल रिडशन ब्लू मे 2024 लोकसभा चुनाव के लिए, चुनाव की तैयारी के लिए 10:00 सुबह से समीक्षा बैठक की जा रही है । बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से लेकर लोकसभा चुनाव की तैयारी तक की बारीकी से जायजा लिया जा रहा है।2024 की लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग चल रही तैयारी को बारीकी से अध्ययन कर रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के टीम चुनाव तैयारी की पूर्ण रूपेण समीक्षा कर रही है। चुनाव आयोग की टीम मतदाता सूची पुनरीक्षण से लेकर चुनाव की तैयारियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ले रही है।झारखंड के दौरे पर भारत निर्वाचन आयोग के सीनियर डिप्टी कमिश्नर डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा के साथ, डिप्टी कमिश्नर नीतेश व्यास, मनोज कुमार साहु, प्रिंसिपल सेक्रेट्री अरविंद आनंद, सहीत अंडर सेक्रेट्री तनुज कुमारी और सेक्शन ऑफिसर देवश कुमार आदि मौजूद है ।




