Advertisements
जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को मध्य नजर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेडा कॉलोनी, रोड नंबर 4 में कई महीनो से। सड़क पर पड़े कचड़े को जेसीबी के सहायता से हटाया गया इस बारे में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि महीनो से पड़े कचड़े से दुर्गा पूजा पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं को मां दुर्गा की प्रतिमा देखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कचरो का ढेर होने के कारण संक्रामक बीमारी फैलने की भी आशंका बनी रहती थी।
Advertisement

बदबू आने के कारण लोग इस सड़क से आना-जाना भी बंद कर दिए थे। इसी को मध्य नजर 15 टन कचड़े का उठाव किया गया। साथ ही लोगों से आह्वान भी किया गया है कि साफ किए गए स्थानो पर दुबारा कचरा ना फेके।
Advertisement




