जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्तिथ लाल बाबा फाउंड्री का मामले को लेकर पूर्व सांसद अजय कुमार ने पूर्वी के विधायक सरयू राय पर जोरदार पलटवार करते हुए आरोप पे आरोप लगाते गए उन्होंने सरयू राय पर इतना तक कह डाला की जब भी जन समस्या सामने आती है वह शहर छोड़ कर भाग जाते हैं इतना तक कि पिछले दिनों जब लाल बाबा फाउंड्री तोड़ने का मामला सामने आया तो एक दिन पूर्व वह शहर छोड़ कर चले गए हैं जबकि उनके विधानसभा क्षेत्र है उन्हें मौजूद रहकर इससे निपटना चाहिए था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया यह पहली बार नहीं है इससे पूर्व भी कई ऐसा समस्या है जहां जब भी जन समस्या से निपटने की बात होती है तो वह आम लोगों के बीच नहीं रहते। अजय कुमार ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर उनकी क्या मजबूरी होती है, चाहे वह मोहरदा जिला पूर्ति योजना से स्वच्छ पानी देने की बात हो या बर्मामाइंस से जेम्को जाने वाली सड़क की जर्जर व्यवस्था की बात हो या फिर लाल बाबा फाउंड्री तोड़ने की बात हो।

अजय कुमार ने यह भी संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि 2019 में पश्चिम विधानसभा को छोड़ पूर्वी विधानसभा में लड़ने की घोषणा की तो एक सिख समुदाय के प्रतिष्ठित नेता ने उन्हें जीत निश्चित करने की भरोसा दिलाया बदले में सरयू राय ने भी कहा कि 2019 उनका आखिरी चुनाव है अगले चुनाव 2024 में उसे ही यहां का उम्मीदवार बनाएंगे, लेकिन सत्ता लोभी इन्होंने 2024 में भी खुद ही लड़ने की घोषणा कर उस सिख नेता का मजाक उड़ाया है ऐसे में इन्हे क्या कहें जो मुसीबत देखते ही शहर और जिला छोड़कर भाग जाते हैं। वही लाल बाबा फाउंड्री तोड़ने के मामले पर सवाल पर अजय कुमार ने कहा की यह कानूनी प्रक्रिया है जो लंबी चलेगी लेकिन कुछ ना कुछ इसका रास्ता निकलेगा और वहां के व्यापारियों और बस्ती वासियों को राहत मिलेगी।



