जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम की ओर से सिदगोड़ा बिरसामुंडा टाउन हॉल में केंद्र शांति समिति के साथ बैठक की गई जिसमें दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चर्चा की गई जिसमें जिले के उपायुक्त अन्नय मित्तल एसएसपी कौशल किशोर सिटी एसपी ऋषभ गर्ग एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान उपायुक्त ने कई आवश्यक निर्देश दिए जिसमें सभी पंडालों एवं आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, सीसीटीवी और पार्किंग की व्यवस्था को अहम बताया साथ ही विसर्जन को लेकर भी पूजा कमेटियों को आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया इसमें वॉलिंटियरों की सूची प्रशासन को निर्गत करने,मूर्ति विसर्जन के लिए उपयोग करने वाले वाहनों का लाइसेंस और नशे का सेवन नहीं करने का निर्देश दिया गया वही सोशल मीडिया को चेतावनी दी की वे किसी प्रकार का धार्मिक विद्वेष वाली सूचना प्रसारित न करें इस पर प्रशासन पूरी नजर रखेगी और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई भी उसे पर की जाएगी। इसके अलावा विभाग स्तर पर निर्देश दिए कि जहां भी सड़के खराब है उसे अभिलंब रिपेयर करें और विद्युत की व्यवस्था करें।

वही एसएसपी कौशल किशोर ने कहा कि हुड़दंगियों और उचक्को के लिए पुलिस खास पेट्रोलियम की व्यवस्था कर रही है जो इन पर लगाम लगाएगी ताकि श्रद्धालु पूरी सुरक्षा के साथ पूजा का आनंद उठाएं वहीं पूजा कमेटी आग्रह किया कि जिस विसर्जन घाट में ढलाव ज्यादा है वहां भारी वाहनों को ले जाने से परहेज करें ताकि पिछले बार जैसे घटना की पूर्णवृति ना हो सके।




