Advertisements
जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स और इंडस्ट्री का वार्षिक आम सभा का आयोजन बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन सभागार में किया गया जिसमें 1 अक्टूबर 2023 से अब तक के किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए समीक्षा की गई वहीं आने वाले समय पर किए जाने वाले कार्यों की भी चर्चा की गई जिसमें व्यवसाईयों की सुरक्षा, नए इंडस्ट्री को कैसे लाया जाए, टाटा जयपुर ट्रेन, जमशेदपुर में एयरपोर्ट, टाटा राउरकेला के लिए नई सड़क मार्ग निर्माण सहित कई अन्य बातो को रखी गई।
Advertisement

इसके लिए चेंबर के प्रतिनिधि अगले महीना इससे संबंधित केंद्रीय मंत्रियों से दिल्ली जाकर भेंट करेंगे और इस पर पहल करने की मांग करेंगे साथ ही आशा जताई गई है कि 1 वर्ष में जो कार्य किए गए उससे भी बेहतर आने वाले समय में भी सभी के सहयोग से किया जा सकेगा।
Advertisement




