Advertisements
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के समाहरणालय से उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कुपोषण मुक्त झारखंड रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी सईया बहनों को शपथ दिलाई कि वे भारत के बच्चों, किशोरियों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त बनाएंगे। उन्होंने सही पोषण और साफ पानी के महत्व को बताया और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि हम बाल विवाह को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे ताकि बेटियां पढ़ें और आगे बढ़ें। कुपोषण मुक्त झारखंड रथ का उद्देश्य लोगों को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

Advertisement
जिससे समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए। इस अभियान के माध्यम से सभी को यह संदेश दिया गया कि बच्चों और महिलाओं का स्वास्थ्य समाज की समृद्धि और विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
Advertisement




