Advertisements
जमशेदपुर : भारत सरकार के राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना पनवार की अध्यक्षता में आज एक उपायुक्त कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें नगर निकाय के पदाधिकारी, सफाई कर्मचारी और जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर श्रीमती अंजना पनवार ने कहा कि सफाई कर्मचारी की जो भी मूलभूत समस्याएं हैं, उसका समाधान करने के लिए संबंधित पदाधिकारी उसे दिशा निर्देश दे। उसे बताएं कैसे उसकी समस्या का हाल हो सकता है।
Advertisements
Advertisement

उन्होंने कहा कि चाहे सफाई कर्मचारी नगर निकाय की हो, सरकारी विभाग की हो या प्राइवेट कार्य करने वाले हो या स्कूल, हॉस्पिटल, नर्सिंग होम आदि स्थानों की हो। सभी जगह हमने जो दिशा निर्देश दिया है, उनकी जो मूलभूत समस्याएं हैं, उसका समाधान करें।
डॉ राजेश कुमार लाल दास, प्रसार भारती संवाददाता,जमशेदपुर।






