सरायकेला: कोलकाता में महिला डॉक्टर से हुए दुष्कर्म और हत्या के बाद से पूरे देश के कोने-कोने में जुलूस विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, और दुष्कर्मियों की फांसी दिए जाने की मांग की जा रही है। इसी जुलूस धरना प्रदर्शन अभियान की कड़ी में सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत एस टाइप चौक से लेकर आकाशवाणी चौक तक भाग्य दर्पण सामाजिक संस्था की ओर से कोलकाता में हुए डॉक्टर से दुष्कर्म की दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर रैली, जुलूस निकाली गई। रैली जुलूस में काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे । जुलूस के साथ पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रहा।

सामाजिक संस्था भाग्य दर्पण वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ मंजरी मिश्रा के नेतृत्व में कोलकाता में हुई महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में आकाशवाणी चौक से एस टाइप चौक से होते हुए पदयात्रा निकाली गयी।आकाशवाणी चौक पर सोसाइटी के लोगों ने कैंडल जलाकर मृतका को न्याय दिलाने की मांग की। इस पदयात्रा में संस्था के सदस्यों के अलावा काफी संख्या में महिलाएं व पुरूष शामिल हुए।




