सरायकेला / (संजीव मेहता) : 76 वें गणतंत्र पर आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष पूरेंद्र नारायण सिंह शेरे पंजाब चौक पर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में झंडोतोलन करेंगे साथ ही मौके पर करीब 200 चिकित्सकों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं सहायिकाओं स्वास्थ्य सहिया को सम्मानित करेंगे। गणतंत्र दिवस की तैयारी में समिति के उपाध्यक्ष कुमार विपिन बिहारी प्रसाद लगे हुए हैं। यह बातें पुरेंद्र नारायण सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी। श्री सिंह ने बताया कि 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी को प्रातः 10:45 बजे शेरे पंजाब चौक स्थित बोधी कंपलेक्स के समक्ष वे झंडोत्तोलन करेंगे। झंडोत्तोलन के उपरांत गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीतों पर आधारित गीत, संगीत, और नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

साथ ही कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा 200 चिकित्सकों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओ, स्वास्थ्य सहिया आदि को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके अलावा एसएन यादव, यदुनंदन राम, देव प्रकाश, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, सकला मारडी, सत्येंद्र प्रभात, अश्वनी कुमार सिंह, संतोष यादव, उदित यादव, दिलीप मंडल, अवधेश कुमार, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, एसडी प्रसाद, अधिवक्ता संजय कुमार, अवधेश कुमार, प्रमोद गुप्ता, फुलेश्वर शाह, आर के अनिल, आशुतोष गुप्ता, संजय शर्मा, मिथिलेश कुमार झा, विनोद जायसवाल, संतोष शर्मा, राकेश कुमार आदि लगे हुए हैं।

June 23, 2026 12: 03 pm
Breaking
- नीट परीक्षा संकट: सिस्टम में आमूल बदलाव की जरूरत।
- गम्हरिया सीओ ने कांग्रेसियों से नहीं लिया ज्ञापन, कार्यकर्ताओं में आक्रोश, सीओ ने कहा बीएलए के साथ बैठक चल रही थी।
- सारंडा घाटी में हुई भीषण टक्कर: बस और पिकअप की हुई आमने-सामने भिड़ंत, मौत को मत देकर वापस आये दर्जनों यात्री।
- दो दिन तक रुका रहा अंतिम संस्कार, थाना प्रभारी ने खुद शव को कंधा देकर कराया दाह संस्कार।
- कपाली थानेदार ने रंगदारी, गोलीबारी और लूटकांड के मुख्य आरोपी को दबोचा।
- सुपौल के त्रिवेणीगंज में श्राद्ध कर्म में भोज खाने से 150 से अधिक लोग हुए बीमार,दाल में मिली छिपकली, सभी है अस्पताल में भर्ती।
- कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाईवा का कहर: महिला की मौके पर हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम।
- कैंसर इलाज में नई क्रांति: डीएनए की पहचान से तय होगी मरीज की सटीक दवा।




