Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर वासियों के लिए सौगात बनने वाली मानगो फ्लाई ओवर का कार्य आरंभ हो गया है जिसका राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता ने नारियल फोड़ कर किया वैसे पिछले वर्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोपाल मैदान में एक समारोह के माध्यम से शिलान्यास किए थे। इस मौके पर बन्ना गुप्ता ने कहा की फ्लाई ओवर का कुल लागत 4 सौ 61 करोड़ है जिसका 252 करोड़ की लागत से प्रथम चरण का कार्य आरंभ किया गया है।
Advertisement

इसके बन जाने से शहर वासियों को मानगो क्षेत्र में लगने वाले जाम से निजात मिल जायेगी उन्होंने यह भी जानकारी देते हुए बताया की हेमंत सोरेन की सरकार ने कई जन लाभकारी योजना के अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई कार्य किए जा रहे है यही वजह है की अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है
Advertisement




