
जमशेदपुर : 2 मई को जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र और अप्रैल माह में उलीडीह में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कुल 6 अपराधियो को गिरफ्तार किया है इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर एसएसपी ने जानकारी दी की 2 मई को बागबेड़ा थानांतर्गत थानांतर्गत गणेश नगर में विजय सिंह उर्फ मोनू पर फायरिंग की घटना घटित हुई थी इस मामले में पूर्व में अपराधी कन्हैया सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था।
वही 4 अप्रैल माह को उलीडीह थाना क्षेत्र में गुड्डू पांडे और सिंटू सिंह गिरोह के बीच हुई फायरिंग की घटना में भी फरार अपराधियो को गिरफ्तार किया गया है दोनो कांडो में कुल 6 अपराधियो की गिरफ्तारी हुई है जिसमे मो चांद, नीरज दूबे, डेविड टोप्पाे, सिंटू सिंह,और ब्रजेश कुमार पांडे को कोलकाता से गिरफ्तार किया है जबकि सुनिल रजक को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया है वही इन अपराधियों के पास से एक रिपीट बंदूक,2 देशी पिस्टल,एक देशी कट्टा,102 गोली,7 मोबाइल और दो चक्का वाहन बरामद की है एसएसपी ने बताया की सभी गिरफ्तार अपराधी पूर्व हिस्ट्री सीटर है और इनके गिरफ्तारी के साथ ही दोनों मामले में सभी अपराधियो की गिरफ्तारी एवम पूरे मामला का खुलासा हो चुका है।




