सरायकेला(संजीव मेहता) : नगर निगम का चुनाव इस बार दिलचस्प होने वाला है. मेयर पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होने के बाद इस बार मेयर का ख्वाब देख रहे प्रत्याशी अब डिप्टी मेयर के लिए प्रयास में जुट गए हैं. लेकिन डिप्टी मेयर को पार्षदों द्वारा चुना जाना है, जिसके लिए पहले पार्षद बनना है. अब ऐसे प्रत्याशी अपने पसंद का वार्ड तलाशने में जुट गए हैं. इस खेल के बीच सबसे सेफ वार्ड 17 को माना जा रहा है, जगह से पहले पूर्व मार्केटिंग ऑफिसर रामचंद्र पासवान ने ताल ठोंकी और अब मेयर प्रत्याशी के प्रबल दावेदार पुरेंद्र नारायण सिंह और एक और नाम बीरेंद्र कुमार यादव का भी चर्चा जोरों पर है. बता दें कि वैसे यह वार्ड पूर्व पार्षद नीतू शर्मा के लिए सुरक्षित है चूंकि उन्होंने यहां की जनता के कार्य वो बढ़ चढ़कर करती रही हैं.

बता दें कि इस वार्ड के निवासी और शिव काली मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, दुर्गा पूजा समिति के वरिष्ठ सदस्य, समाजसेवी एवं पेशे से इंजीनियर, मृदुभाषी, मिलनसार बीरेंद्र कुमार ने भी आज वार्ड संख्या 17 से पार्षद पद का चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है.




