Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर नगर निगम का वार्ड 17 इन दिनों निकाय चुनाव में काफी सुर्खियां बटोर रहा है. चूंकि यहां से 3-3 प्रत्याशी डिप्टी मेयर के लिए चुनाव मैदान में हैं. वार्ड के नागरिकों से बिरेंद्र कुमार सिंह यादव वादा कर रहे हैं कि इस वार्ड की मुख्य समस्या पानी की है जिसे वे इस वर्ष से ही समाप्त करने वाले हैं. वे आज भी धुआंधार चुनाव प्रचार और जनसंपर्क कर रहे थे. उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि वार्डवासियों को इसी वर्ष से जलसंकट से निजात मिलेगी ऐसी मेरी योजना है.

साथ ही नदी किनारे की आबादी को बाढ़ से बचाने के लिए उन्होंने योजना बना रखी है. इसके लिए हर मुहल्ले में उनका साप्ताहिक शिविर लगेगा जिसमें सभी प्रकार की समस्याओं को नोट आउट कर उसका प्राथमिकता के आधार पर निदान करना उनका मकसद होगा. इसी के तहत वार्ड की सैंकड़ों महिलाएं उनके साथ जुड़कर समर्थन करते हुए खुद चुनाव प्रचार में जुटी है. यह अभियान अभी 22 फरवरी तक जारी रहेगा.




