Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) :
वृद्ध शांति निकेतन में रविवार को वृद्धों ने होलीमिलन के मौके पर गुजरे दिनों की होली की चर्चा कर होली के पौराणिक होली गीत गाये और पुए पकवानों का रसास्वादन किया. होली मिलन समारोह की अध्यक्षता अध्यक्ष चन्द्रमा पांडेय ने की, जबकि संचालन महासचिव निहार रंजन होर ने किया. इस दौरान निकेतन के वृद्धों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी और ढोल मंजीरे के धुन पर फगुआ गीतों का आनंद लिया.
Advertisement

मौके पर अरविंद सिंह उपाध्यक्ष, पीके कुमार कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य बालाकांत झा, दुख हरण पंडित, श्रीराम गोश्वामी गिरी, राम नारायण सिंह, एसपी रस्तोगी, राजेन्द्र प्रसाद, सुदामा प्रसाद गुप्ता, दीपक कुमार, आर सी रमानी, महेंद्र मिश्रा, के एन झा, रूप नारायण चौबे, सुनील झा, जगदीश मंडल आदि शामिल रहे.
Advertisement




