Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थानांतर्गत खड़िया बस्ती के रहने वाले 27 वर्षीय युवक ननकू लाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ननकु शुक्रवार के शाम 6 बजे घर से निकला था।फिर घर वापस नहीं आया परिवार वालो ने सोचा कि बस्ती में आयोजित शादी का समारोह में शामिल होने के लिए गया होगा इसलिए उसकी खोजबीन नहीं की,फिर सुबह खेत में शव पड़े होने की सूचना मिली।
Advertisement

मृतक के भाई राकेश और उसकी मां ने बताया कि बस्ती के ही रहने वाले लल्ला, लापत और सिरी से खेलने को लेकर विवाद चल आ रहा था 6 माह पूर्व भी इन आरोपियों के द्वारा घर पर पथराव किया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसका परिणाम है कि उसकी हत्या कर दी गई।इधर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया वहीं पूरे घटनाक्रम कुंजच में जुट गयी है।
Advertisement




