सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 5 के वार्ड पार्षद उम्मीदवार विनीता कुमारी ने गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान से जुलूस निकाल कर पूरे पांच नंबर वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर घर घर जाकर लोगों से संपर्क की और जनता से जीत का आशीर्वाद मांगी। वार्ड पांच के गम्हरिया बाजार ,आदर्श नगर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर अपने चुनाव चिह्न ‘बल्ला’ के पक्ष में समर्थन मांगा। व्यापारियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि वार्ड में बड़ी संख्या में व्यवसायिक परिवार रहते हैं, लेकिन उनकी बुनियादी समस्याओं पर वर्षों से समुचित ध्यान नहीं दिया गया। विशेष रूप से हाट बाजार की बदहाल स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे प्राथमिकता के आधार पर सुधारने का भरोसा दिलाया।

विनीता कुमारी ने कहा कि जनप्रतिनिधि बनने के बाद क्षेत्र की आवश्यकताओं को योजनाबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। स्वयं को इस इलाके की बहू बताते हुए उन्होंने सेवा को अपना दायित्व बताया और मतदाताओं से जीतने की अपील की।
इससे पहले उन्होंने आदर्श नगर शिव मंदिर इलाके में घर-घर संपर्क कर लोगों से संवाद किया। अभियान के दौरान अनेक नागरिक स्वेच्छा से उनके साथ जुलूस में जुड़ते नजर आए, जिससे उनके प्रति बढ़ते रुझान ,समर्थन और जीत का संकेत है। जुलूस में भारी संख्या में बच्चे बूढ़े नौजवान महिला पुरुष की भीड़ उमड़ती रही।




