Advertisements
जमशेदपुर :जमशेदपुर शहर में एक तरफ मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है. दूसरी ओर एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला जहां सीतारामडेरा थानांतर्गत
छाया नगर में बने बुजुर्गों के आश्रय गृह में अचानक किन्नरों ने धावा बोल दिया और आश्रय गृह में रह रहे बुजुर्गों को बाहर निकाल दिया. किन्नरों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा इस स्थल को उन्हें अलॉट किया गया है. अब सवाल यह उठता है कि यहां रह रहे बुजुर्ग आखिर जाए तो कहां जाए.

Advertisement
अभी फिलहाल वहां 14 बुजुर्ग आश्रय में रह रहे हैं किन्नर का कहना है कि यह आश्रय उन लोगों को अलॉटमेंट किया गया था उन लोगों के पास कागजात भी है केयरटेकर ने कहा कि अभी फिलहाल यहां 14 लोग रह रहे हैं उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है।
Advertisement




