Saraikela (संजीव मेहता) : मंगलवार को दिन में वाहन चेकिंग के दौरान मुस्लिम बस्ती के एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. बता दें कि आदित्यपुर पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. गिरफ्तार युवक का नाम फिरदौश अंसारी पिता परवेज अंसारी है जो एच रोड नाला पार, मुस्लिम बस्ती का निवासी हैं.

पुलिस ने उसके पास से 5.31 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है.युवक के विरुद्ध आदित्यपुर थाना में कांड संख्या337/25, तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(b)/21(b) के अंतर्गत दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.जानकारी के अनुसार पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी युवक नशे के कारोबार में संलिप्त है. इसके बाद उस पर लगातार नजर रखी जा रही थी. आज छापेमारी कर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त की गई ब्राउन शुगर का नमूना जांच के लिए भेजा गया है.पूछताछ में आरोपी ने नशे के कारोबार से जुड़ाव की बात स्वीकार कर ली है. पुलिस अब इस नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है.




