Saraikela (संजीव मेहता) : सरायकेला स्टेडियम में एक भव्य मेगा हेल्थ अवेयरनेस कैंप का सफल आयोजन किया गया. इस स्वास्थ्य शिविर में प्रमुख चिकित्सक डॉ. अंकित शशांक, डॉ. कुनाल रजक और डॉ. महतो उपस्थित रहे और उन्होंने लोगों की स्वास्थ्य जांच की. कैंप में 350 से अधिक मरीजों की जांच की गई, जिनमें बड़ी संख्या में महिला मरीजों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया.
स्वास्थ्य शिविर से पूर्व एक स्वास्थ्य जागरूकता रैली भी आयोजित की गई, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा और जागरूकता के प्रति संदेश दिया गया. इस कार्यक्रम में उषा कॉलेज ऑफ फार्मेसी और उषा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवा गतिविधियों में सहयोग प्रदान किया. पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन उषा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा किया गया, जिसमें निदेशक ऋतुराज कुमार सिंह ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए कार्यक्रम को मार्गदर्शन प्रदान किया.

संस्थान के सभी शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें सुश्री अल्का, कुमार वेंकट, चिन्मय रथ, अभिषेक प्रधान, मीरा मैम, अश्रुति हॉर, रूपेश कुमार महतो सहित अन्य संकाय सदस्य शामिल थे. उषा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने सभी चिकित्सकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन का धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफल और प्रभावी बन पाया.




