
चाईबासा। संवाददाता।हरि शर्मा।:पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड के रायगाड़ा के पास में पूर्व उपप्रमुख कमल पुर्ती की नक्सलियों ने गोली मारकर की हत्या कर दी।घटनास्थल में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन का पोस्टर छोड़ा गया है, जिसमें पूर्व उपप्रमुख कमल पुर्ती को पुलिस मुखबिर (SPO) बताया गया है। घटनास्थल पूर्व उपप्रमुख के गाँव रायगाड़ा से करीब आधा किलोमीटर दूर है। घटना के बारे में पुलिस को कल शाम तक सूचना मिली थी और पुलिस आज सुबह से घटनास्थल पहुँचने की तैयारी में लगी है।गौर तलब हो की पुर्व भी कमल पुर्ती को नक्सलियों ने मारने की कोशिश की थी।लेकिन वह.किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाने में सफल रहा।लेकिन इस बार नक्सलियों के हत्थे चढ़ गया।और नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।जिससे कई जवान गांव से फरार है।




