
रांची : रांची राज्य सरकार ने राज्य के सभी जिलों में वैसे आर्म्स लाइसेंस धारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की रूपरेखा तैयार कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन पर हाल के दिनों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार केवल रांची जिले के आंकड़े बताते हैं कि रांची डीसी के आदेश पर पिछले करीब 18 महीने में 100 से ज्यादा लोगों के हथियार के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। वर्तमान समय में मिल रहे सूचनाओं को देखते हुए। राज्य सरकार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई कर रही है। इनमें वैसे लोगों के भी नाम शामिल है, जिनका लाइसेंस उम्र ज्यादा होने के कारण भी रद्द किया गया है। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार कई लोगों ने अपनी स्वेक्षा से भी आर्म्स के लाइसेंस को सरेंडर किया है । वहीं राज्य प्रशासन कई ऐसे लाइंसेंसधारियों का लाइसेंस रद्द करने की तैयारी में है, जिनके खिलाफ राज्य प्रशासन और जिला प्रशासन को हथियार के दुरूपयोग करने की लगातार शिकायतें मिल रही है। आर्म्स लाइसेंस धारियों के खिलाफ इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी हथियार का लाइसेंस लेने की चाहत रखने वालों की संख्या में कमी नहीं दिख रही है। जानकारी के अनुसार, हर महीने केवल राज्य के राजधानी रांची में हथियार के लाइसेंस के लिए लगभग 35 से ज्यादा आवेदन आ रहे हैं। वही धनबाद जिले के व्यापारियों द्वारा सामूहिक रूप से बड़े पैमाने पर आर्म्स लाइसेंस के लिए आवेदन किए जाने की बातें कहीं जा रही है । लेकिन सभी तरह की प्रक्रिया पूरी करने और सभी अहर्ताओं को पूरा करने वाले लोगों को ही लाइसेंस दिया जाएगा। वही अधिक संख्या में आर्म्स लाइसेंस भी पुन: जांचों परांत रद्द किए जा सकते हैं।




