
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के सामाजिक संस्था उगता भारत महिला सहयोग समिति द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में आयोजित किए गए सावन महोत्सव के कार्यक्रम को समाजसेवी सह अध्यक्ष ज्ञान्वी देवी के नेतृत्व में उगता भारत महिला विकास सहयोग समिति का सावन महोत्सव का आयोजन आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या 13-14 स्थित सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ. इस दौरान अंताक्षरी, मेहंदी व डाँस प्रतियोगिता सहित रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ, जिसका उपस्थित महिलाओं ने भरपूर लुत्फ उठाया. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान भोले शिव शंकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया.
इस अवसर पर लीलावती देवी, प्रतिभा तिवारी, रेणु मिश्रा, सोनी सिंह, पूनम शर्मा, टुनमुन, गायत्री शर्मा, रीना सिंह, पूनम सिंह, सुनीता देवी, सुमित्रा पात्रा, करुणलता मिश्रा आदि महिलायें उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन ज्ञान्वी देवी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन इन्द्रजीत तिवारी द्वारा किया।





