जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी के समीप NH 33 में सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला-पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना गुरुवार सुबह करीब 8:00 बजे की है, जब स्कूटी सवार महिला पुरुष पारडीह से बड़ाबांकी की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही यात्री बस ने स्कूटी सवार महिला और पुरुष को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, वही स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी.मृतक महिला का नाम 34 वर्षीय अंजना महतो बहरागोड़ा की रहने वाली है और पुरुष 43 वर्षीय राजेश सोरेन बिरसानगर जोन नंबर 10 के रहने वाला था। राजेश के परिवार वालो के अनुसार वे दोनों बड़ाबाकी में एक साथ काम करते थे.मृतक आस्था कंपनी के सिविल इंचार्ज थे. वहीं पुलिस पानी कोच बस को कब्जे में ले लिया है,जबकि बस चालक फरार है।बस जमशेदपुर से उड़ीसा जा रही थी. फिलहाल पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.




