Advertisements
जादूगोड़ा :जादूगोड़ा पुलिस प्रशासन चतरो गांव में चल रही अवैध शराब भट्टी को जल्द बन्द कराए।इधर इस सिलसिले में पोटका से जे एल के एम प्रत्याशी भागीरथी हांसदा की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल से मुलाकात की व ज्ञापन सौंपा।
Advertisement

प्रतिनिधि मंडल ने थाना प्रभारी श्री मंडल को अवगत कराया कि गांव की 16 महिला समिति शराब बंदी के खिलाफ है व अपने स्तर से असफल होने पर प्रशासन के समक्ष गुहार लगाने पहुंची है।जिस महिलाओं के सम्मान में इस मामले को संज्ञान लिया जाए।इधर जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल ने जल्द ही इस दिशा में कारवाई का भरोसा दिया।
Advertisement




