जमशेदपुर : सभी लोकल ट्रेनो का ठहराव के मांग को लेकर संयुक्त ग्राम समन्वय समिति ने बैठक किया। कहा पूर्व की भांति, टाटानगर के अन्तर्गत सलगाझूडी रेलवे स्टेशन पर, सभी लोकल ट्रेनो का ठहराव के साथ साथ यात्रियों के लिए, मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराया जाय।
बताया जा रहा है की सलगाझुड़ी रेलवे स्टेशन का ऑनलाइन उद्घाटन देश के माननीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलो के द्वारा विगत 24 फरवरी 2024 को स्थानीय ग्रामीणों, समाज सेवियों, बुद्धिजीवियों, के उपस्थिति में की गई थी। इस लिए इस रेलवे स्टेशन का महत्व और ज्यादा बढ जाती है, इस स्टेशन से हजारों दिहाड़ी मजदूर, सब्जी व्यवसाय करने वाले,पत्ता, दतुवन, फूल बेचने वाले, गरीब लोगों के साथ-साथ, आम यात्रियों का भी आवागमन हजारों की संख्या में होता है।

परंतु बहुत बड़ी आबादी वाले क्षेत्र होने के बाद भी कुछ दिनो से डाउन लाइन एवं अप लाइन में चलने वाली लोकल ट्रेन का ठहराव सालगाझुड़ी स्टेशन पर नही हो रहा है,जिससे आम यात्रियों के साथ साथ स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।






