Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज का झारखंड बंद का मिलाजुला असर रहा है. बता दें कि ट्रेड यूनियनों ने अपनी 5 मांगों जिसमें श्रम संहिताओं को रद्द करने, सम्मानजनक रोजगार एवं न्यूनतम मजदूरी की गारंटी सुनिश्चित करने, सभी कृषि उत्पादों की वैद्यानिक MSP के तहत खरीद की गारंटी सुनिश्चित करने, सभी श्रमिकों को सुरक्षा और बीमा की गारंटी सुनिश्चित करने तथा सभी श्रमिकों को समाजिक सुरक्षा एवं पे लागु करने की मांग को लेकर झारखंड बंद बुलाया था.
Advertisement

इस बंदी को सफल बनाने में प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी वैद्य संजय कुमार और प्रदेश सचिव सह कोल्हान प्रभारी इंटक राणा सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे.
Advertisement




