Saraikela (संजीव मेहता) : मेडिकल बस्ती में समस्याओ का अंबार है. यह सुनकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे गुरुवार को मेडिकल बस्ती पहुंचे और बस्तीवासियों की समस्याएं सुनी. बता दें कि पिछले दिनों पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस का समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित हुआ था.

समीक्षा बैठक के दौरान अजा विभाग के जिला कमिटी का समीक्षा की गई. 18 प्रखण्ड कमिटी के शेष बचे हुए कमिटी का गठन पुरा करने हेतू सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा गया. बैठक में ही धातकीडीह मेडिकल बस्ती क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्या को उठाया गया. जिस पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे को बैठक के बीच में ही मेडिकल बस्ती पहुँच गए. जहाँ बस्तीवासियों ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया. बस्तीवासियों ने जिलाध्यक्ष दुबे के समक्ष समस्याओं को रखते हुए कहा कि बस्ती के अंदर साफ-सफाई नही की जा रही है. गंदगी के कारण कभी भी मेडिकल बस्ती में महामारी फैल सकती है. ये गंभीर मामला है. इस विषय पर जिलाध्यक्ष ने जुस्को पदाधिकारी को तत्काल ही मोबाइल फोन से कहा कि मेडिकल बस्ती में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. परिस्थिति चिंताजनक है. ये बस्ती टी एम एच के पीछे है, यदी महामारी फैलती है तो टी एम एच के मरीजों को भारी नुकसान हो सकता है. इस लिए मेडिकल बस्ती का साफ-सफाई युद्ध स्तर पर कराया जाय. बिल्चिंग पाऊडर एवं दवा का छिड़काव नियमित रूप से जुस्को के तरफ से मानवता को देखते हुए कराई जाए. मेडिकल बस्ती में ही तीन मंजिला फ्लैट में लोग रह रहें है, फ्लैट का मरम्मतिकरण कराया जाए. फ्लैट के दिवारों पर बड़े बड़े पेड उग गये है. जिन्हें साफ करना आवश्यक है. इन समस्याओं को जिलाध्यक्ष के समक्ष बस्तीवासियों ने रखा. जिला अध्यक्ष ने कहा कि बस्तीवासी आवेदन बना कर टाटा स्टील के उच्च अधिकारी को मांग पत्र सौंपकर उचित समाधान निकलने का आग्रह करें. यदि समस्या का समाधान नही होता है तो बडा आंदोलन की जाएगी. सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी रविवार को दोपहर 11:00 बजे से मेडिकल बस्तीवासियों के साथ एक बड़ी बैठक जिलाध्यक्ष के साथ आयोजित होगा. जिसमें आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा. इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के कांग्रेस के चेयरमैन लखिंदर करुवा, मनोज करुवा, महामंत्री गोविंदा मुखी, जिला सचिव रईस रिजवी छब्बन, एआईपीसी चेयरमैन अफसर इमाम, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, महामंत्री रंजीत सिंह, सचिन कुमार सिंह एनएसयूआई अध्यक्ष, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू , बोयार करुवा कदमा सोनारी अजा विभाग मण्डल अध्यक्ष, मुकेश मुखी, शशिकांत मुखी, विक्की मुखी, शशिकांत मुखी, अर्जुन मुखी, गणेश करुआ, अग्नि करुआ, गोरखा मुखी, पिंटू करुआ, छोटू मुखी, चिंडू मुखी, राजकुमार मुखी विश्वनाथ मुखी सहित बस्तीवासी शामिल थे.




