काराकाट ( रोहतास ) : रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र में 11 अप्रैल 2023 को हुए मर्डर केस के फरार चल रहे अभियुक्त धनजी मुसहर पिता दीन दयाल मुसहर को काराकाट बाल से कल शाम को थाना प्रभारी भागीरथ कुमार ने गिरफ्तार कर लिया है। काराकाट थाना कांड संख्या 363/23 दर्ज किया गया था , जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201 एवं 34 के अंतर्गत मामला अंकित हुआ है।

गिरफ्तार व्यक्ति हत्याकांड का मुख्य आरोपी है जो कल पकड़ा गया और जेल भेजा गया है । थाना प्रभारी भागीरथ कुमार ने योगदान देते ही लंबित मामलों की त्वरित निष्पादन हेतु टीम बनाकर कार्य करना प्रारंभ कर दिया। जिसके परिणाम स्वरूप फरार चल रहे हत्या के मुख्य आरोपी धनजी मुसहर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया । थाना प्रभारी भागीरथ कुमार ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि, जनता हमें सूचना दे हर हाल में उनकी सूचना पर कार्रवाई होगी।




