Advertisements

Advertisement
काराकाट रोहतास : रोहतास जिला के काराकाट थाना प्रभारी भागीरथ कुमार ने क्षेत्र से तीन वारंटी और एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन दिनों थाना प्रभारी भागीरथ कुमार द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में फरार चल रहे वारंटी के विरुद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में केंचुआ गांव से रवि कुमार शर्मा, गौतम कुमार शर्मा, रवि कुमार शर्मा, तीनों पे० रामबदन शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। वही सुकरा से केस नंबर 278/ 2023 के अभियुक्त मुशन रजवार को भी गिरफ्तार किया गया है ।थाना प्रभारी भागीरथ कुमार द्वारा बताया गया कि फरार चल रहे अभियुक्त और वारंटी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है और गिरफ्तार किए गए अभियुक्त और वारंटियों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है ।
Advertisement




