रांची : बैंक अकाउंट नहीं खुलने की वजह से शैक्षणिक वर्ष 2023-24, के लिए राज्य के करीब 10 लाख स्कूली बच्चों को अब तक पोशाक की राशि नहीं मिल पाई है। शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद विभिन्न जिलों के हेडमास्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है। खूंटी के सभी हेडमास्टरों का वेतन बंद करने का निर्देश दिया गया है। खूंटी डीसी ने समीक्षा बैठक के बाद वहां के जिला शिक्षा अधीक्षक (, डीएसई )को निर्देश दिया है कि उन सभी स्कूलों के प्रधान शिक्षकों का वेतन पर रोक लगाई जाए। जिसके कारण छात्रों को पोशाक की राशि नहीं मिल पाई है।इस संबंध में जिले के सभी बीईईओ को पत्र भेजा गया हैँ। खूंटी डीसी लोकेश मिश्रा ने 19 अक्टूबर को हुई समीक्षा बैठक में बीईईओ ने प्रधान शिक्षकों पर आरोप लगाया था कि, बैंक अकाउंट खोलने के लिए कई स्कूलों के हेड मास्टर सहयोग नहीं कर रहे हैं। हालांकि इसके लिए डीसी ने हेड मास्टरों के साथ-साथ बीईईओ को भी जिम्मेवार ठहराया है। उनका वेतन भी रोका गया है। जिससे शिक्षकों और बीईईओ में किये जा रहे उपायुक्त के कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

May 4, 2026 6: 18 pm
Breaking
- राजनगर अस्पताल की घटना पर भाजपा का धरना, दोषियों पर कार्रवाई और 50 लाख मुआवजे की मांग
- बंगाल में बीजेपी के उदय टीएमसी के बुझे चिराग। ममता बनर्जी के सियासी सत्ता खत्म , अब बीजेपी की सरकार।
- धतकीडीह फायरिंग मामले मे पुलिस ने किया हथियार के साथ दो को गिरफ्तार, आपसी विवाद मे की गयी थी फायरिंग
- सत्यम संजीवन ट्रस्ट द्वारा बिरसानगर में बाल विवाह जागरूकता अभियान
- दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से फैली दहशत
- सिद्धगोडा में दिनदहाड़े कंपनी क्वार्टर के घर से चोर ने किया 5 लाख मूल्य के गहनो पर किया हाथ साफ
- गलती किसी और की और सजा किसी और को क्यों?
- भीषण गर्मी से राहत बना जानलेवा, देर रात धमाके के बाद आग ने ली 9 जिंदगियां, परिवार की तीन पीढ़ियां खत्म।



