Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रख्यात टाटा जू में एक नए बड़े का उद्घाटन किया गया। यह बाड़ा, काले नीलगाय और हिरण का है। जिसका उद्घाटन टाटा स्टील कारपोरेट विभाग के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद से इसका कायाकल्प आरंभ किया गया। सबसे पहले पुराने इंट्रेंस को बंद कर के मेरी ड्राइव छोर से इसका एंट्री की गई। इसके बाद से लगातार जानवरों के बाड़े को नए रूप में शिफ्ट किया जा रहा है।

Advertisement
इसी के तहत इस बाड़े का शुभारंभ की गई है। उन्होंने यह भी कहा की आने वाले समय में एक, दो और जानवरों के बाड़े का उद्घाटन होना है। वही नए जानवरों और पक्षियों को लाने का भी प्रयास किया जा रहा है। साथ उन्होंने कहा कि जल्द ही एक नए बाघ का जू में आगमन होगा।
Advertisement




