जमशेदपुर : देश में बेरोजगारी की ऐसी स्थिति है कि, युवा रोजगार के लिए दर दर भटकने को मजबूर है आलम यह है कि बिना कोई ठोस जानकारी प्राप्त किए एक शहर से दूसरे शहर पहुंच जाते है फिर पता चलता है कि उनके साथ ठगी हुई है।

ऐसा ही नजारा सोमवार को जमशेदपुर में देखने को मिला जब झारखंड और पश्चिम बंगाल से 40 से 50 युवक रोजगार मिलने के आस में सुबह 10 बजे शहर पहुंच गए,उन्हें बताया गया कि वे लोग जुबली पार्क पहुंचे वहां से उन्हें कार्य स्थल पर ले जाया जाएगा। युवाओं का कहना था कि सभी को टाटा स्टील के अधीन सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दी जाने की जानकारी दी गई, जिनका वेतन 17 हजार होगी,इसी झांसे में आकर सभी पहुंच गए जहां शाम 5 बजे तक संबंधित एजेंसी के द्वारा बरगलाते रहे अंत में सभी अपने को ठगा महसूस कर वापस लौटने लगे लेकिन कई के पास खाने और घर लौटने तक के पैसे तक नहीं थे।




