जमशेदपुर : टाटा स्टील ने हाल ही में अपने कॉरपोरेट संरचना में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी द्वारा शुक्रवार को जारी सर्कुलर के अनुसार, राजेश राजन को झारखंड हेड, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के पद पर नियुक्त किया गया है। राजेश राजन वर्तमान में रॉ मेटेरियल के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन हेड के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले, वे टीएसयूआईएसएल के हेड के पद पर थे। यह नियुक्ति रुना राजीव कुमार के इस्तीफे के बाद खाली हुए पद को भरने के लिए की गई है। राजेश राजन अब चीफ (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से ही अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। इसके अतिरिक्त, चीफ (इंजीनियरिंग सर्विसेज, प्रोजेक्ट) निर्मल कांति बनर्जी एक अप्रैल 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी जगह नारायण शर्मा को नियुक्त किया गया है, जो वर्तमान में चीफ (प्रोसेसिंग एंड लॉजिस्टिक) के पद पर कार्यरत हैं। एक अन्य सर्कुलर के तहत प्रवीण कुमार पुगलिया को एक जनवरी से पदोन्नत करते हुए चीफ (प्रोसेसिंग व लॉजिस्टिक) बनाया गया है।

इसके अलावा, टाटा स्टील फाउंडेशन के केशव कुमार को आईएल-4 से आईएल-3 स्तर पर पदोन्नति दी गई है। इन नियुक्तियों से कंपनी के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। वहीं टाटा स्टील कॉरपोरेशन कम्युनिकेशन के हेड राजेश राजन को बनाए जाने पर कॉरपोरेट जगत, मजदूरों और शहर वासियों में खुशी की लहर है।




