जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी में एक परिवार के लोगों ने जुस्को हेल्थ डिपार्टमेंट के एक कर्मी की जमकर। पिटाई कर घायल करने का मामला सामने आया है।घटना को लेकर घायल हरीश साहू ने बताया कि वह सफाई कर्मी है, दोपहर में लंच में आया था। इसी बीच उसने स्कूल से बच्चे को लेकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में रोककर भोला पांडे,अंश पांडेय,बच्चू पांडेय एवं अन्य चार पांच लोगों डंडा और पठार से हमला कर घायल कर दिया,इस हमले को लेकर उसने कहा, कि कल शाम में चाय दुकान में आरोपियों के साथ विवाद हुआ था।

जिसे वहां मौजूद लोगों ने बिच बचाव कर शांत करा दिया था,हरीश ने आशंका जताई है कि उसी विवाद के परिणाम स्वरूप उस पर हमला किया गया।घायल हरीश ने अपने परिजनों के साथ थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, वहीं उसका इलाज mgm अस्पताल में कराया गया।




