Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदर नगर थाना अंतर्गत लिटिल हार्ट स्कूल के प्रिंसिपल ने 10 क्लास में पढ़ने वाला छात्र की बेरहमी से पिटाई कर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल छात्र ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण फीस जमा नहीं की थी जिसे लेकर प्रिंसपल संदीप चटर्जी ने अपने कक्ष में बुलाकर पूछ ताछ करने लगे जब उसने पैसे नहीं होने की जानकारी दी।
Advertisement

इसी बीच छात्र के बड़े बाल को देख आक्रोशित हो गए और स्कूल से निकाल देने की बात कहते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसकी जानकारी पिता को होने पर वे स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से मारपीट पर विरोध जताया । पिता का आरोप है कि प्रिंसिपल ने उसके साथ भी दुर्व्यवहार की,जिसे लेकर प्रिंसिपल के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Advertisement




