जमशेदपुर : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज विधि विधान के साथ पंडित निरंजन रथ और पंडित प्रदिप्त कुमार दास के देख रेख में संपन्न हुवा, पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक राजू गिरी, अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव और महासचिव दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना की, महासचिव दिनेश कुमार ने बताया की देश की आजादी के पहले 1934 से होने वाली यह पूजा शहर में पहले उड़िया पूजा के रूप में प्रसिद्ध थी,
अब यह पंडाल शहर में अपनी भव्यता और माँ दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा के लिए जाना जाता है, अलग अलग थीम और सामाजिक संदेश देता यह पंडाल और पूजा को देखने के लिए शहर और गांव के कोने कोने से लोग धर्म प्रेमी गण आते है और यहां भव्य मेले का भी आयोजन होता है, दुर्ग माता की प्रतिमा भी शहर में अपना एक अलग स्थान रखती है इस वर्ष भी पंडाल शहर को नया संदेश देगी, पंचमी के दिन पूजा पंडाल का पट शहरवासियों के लिए खोल दिए जायेंगे।

June 19, 2026 2: 08 pm
Breaking
- गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।
- राज्यसभा के आए चुनाव परिणाम, क्या झारखंड के राजनीतिक समीकरण पर डालेंगे असर।
- हजारीबाग में वज्रपात का कहर, तीन लोगों की हुई मौत।
- जमशेदपुर शहर में फुटपाथ हुआ गायब, दुकानदारों का है कब्जा, राहगीर चलते हैं सड़क पर, जिला प्रशासन मौन।
- नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने की दिशा में पटमदा में जागरूकता सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम।
- मैडम की क्राइम मीटिंग: सुधर जाइए, वरना…
- बीच बाजार मुखिया पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे, मचा हड़कंप, थाना का हुआ घिराव।
- सरायकेला एसडीपीओ ने अभिजीत कंपनी से छह चोर को लोहा काटते हुए किया गिरफ्तार।




